| Events and Activities Details |
awareness program on the Reliance Foundation Undergraduate Scholarship 2026-27
Posted on 01/10/2026
रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति 2026-27 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
इसराना, 1 अक्टूबर 2026 — राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना में महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति 2026-27 विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि ओम के मार्गदर्शन में किया गया तथा नोडल अधिकारी श्रीमती सुषमा ने कार्यक्रम का समन्वय किया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्रीमती सुषमा ने विद्यार्थियों को रिलायंस फाउंडेशन छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 5,000 स्नातक छात्रवृत्तियाँ (अधिकतम ₹2 लाख) तथा 100 स्नातकोत्तर छात्रवृत्तियाँ (अधिकतम ₹6 लाख) प्रदान की जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया में किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति संयोजिका श्रीमती पूनम ने भी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रथम वर्ष के स्नातक विद्यार्थियों ने भाग लिया और छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी का लाभ उठाया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
सुषमा
(छात्रवृत्ति प्रभारी)
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना
|