Events and Activities Details
Event image

“Lecture on the Evidence-Based Benefits of Yoga in the Prevention of Non-Communicable Diseases”


Posted on 11/06/2026

इसराना, 10 जून 2026: उच्चतर शिक्षा विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार गवर्मेंट पी.जी. कॉलेज, इसराना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी के अंतर्गत “असंक्रामक रोगों (NCDs) की रोकथाम में योग के साक्ष्य-आधारित लाभ” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। आज के प्राचार्य और मुख्य वक्ता श्री लविन दहिया ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मोटापा तथा तनाव जैसी असंक्रामक बीमारियाँ वर्तमान समय की प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियाँ हैं। उनके बाद श्रीमती पूनम सहायक प्राध्यापक ने बताया कि विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों से यह प्रमाणित हुआ है कि नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान इन रोगों के जोखिम को कम करने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। कार्यक्रम का संचालन योग क्लब संयोजक सरीन छोक्कर के मार्गदर्शन में किया गया।उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की।