| Events and Activities Details |
Quiz competition on world first aid day
Posted on 01/10/2026
दिनांक: 12 सितंबर 2026
स्थान: इसराना, पानीपत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (Govt. P.G. College), इसराना में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य श्री मुकेश देशवाल सर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सुषमा जी ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और इस वर्ष की थीम "First Aid in Migration Contexts" (प्रवासन के संदर्भ में प्राथमिक चिकित्सा) पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों में बचाव कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।
महाविद्यालय परिवार अपने प्रधानाचार्य श्री मुकेश देशवाल सर, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सुषमा जी एवं समस्त स्टाफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग और उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विजेता टीमों को महाविद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
(महिला प्रकोष्ठ प्रभारी: श्रीमती सुषमा)
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना
|