| Events and Activities Details |
Talent show competition
Posted on 01/10/2026
प्रेस नोट
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, साहित्यिक एवं ललित कला गतिविधियों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
आज दिनांक 15/09/2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि ओम द्वारा किया गया।
प्रतिभा खोज समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक क्लब एवं इतिहास विषय समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा साहित्य, कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।
विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी श्री सुनील कुमार ने कहा कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवानी की टीम ने प्रथम, शिखा की टीम ने द्वितीय तथा सोमबीर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज-मास्टर की भूमिका डॉ. संदीप ने निभाई। निर्णायक मंडल में श्रीमती शोभा, श्री नसीब, मिस पूजा एवं डॉ. अमित कुमार शामिल रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में अनिकेत ने प्रथम, उज्जवल ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि ओम ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करती हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संलग्न: कार्यक्रम के छायाचित्र
साभार
श्री सुनील कुमार
संयोजक, सांस्कृतिक गतिविधियाँ
सुश्री भाविका वाधवा
प्रभारी, पब्लिक रिलेशन्स
डॉ. हरि ओम
प्राचार्य
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना
|