Events and Activities Details
Event image

Two day discussion seminar on the occasion of International yoga day 2026


Posted on 10/06/2026

इसराना, 9 जून 2026: उच्चतर शिक्षा विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार गवर्मेंट पी.जी. कॉलेज, इसराना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विचार गोष्ठी एवं योग जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन योग क्लब द्वारा किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय में आज के प्राचार्य ने की।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया तथा योग के स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत सहायक प्राध्यापक श्री लविन दहिया ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में योग शिक्षा की भूमिका” एवं “योगासन खेल: अवसर एवं चुनौतियाँ” विषयों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने योग शिक्षा के महत्व तथा युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन योग क्लब संयोजक डॉ. सरीन छोक्कर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद किया।