| Events and Activities Details |
Talent show competition
Posted on 01/10/2026
*प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*
आज दिनांक 16/09/2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हरि ओम जी व समस्त स्टॉफ सदस्यों की उपस्थिति में सरस्वती-वंदना के साथ किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आज़ आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के तहत भाषण, कविता-पाठ, डांस, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, सिंगिंग तथा वाद्य यंत्र वादन जैसी विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल अपनी कला-कौशल का परिचय दिया, बल्कि आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को भी प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविता, गीत, नृत्य, अभिनय एवं संगीत ने उपस्थित दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। मोनो एक्टिंग और मिमिक्री की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में हास्य एवं मनोरंजन का रंग भर दिया, वहीं भाषण एवं कविता-पाठ ने विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति एवं साहित्यिक प्रतिभा को सामने रखा। आज़ डांस प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम, सोनी द्वितीय, शिवानी तृतीय,
गायन प्रतियोगिता में अनिकेत प्रथम, काफी द्वितीय, सलोनी तृतीय,
भाषण प्रतियोगिता में नितिका प्रथम, हर्ष द्वितीय, आयुष तृतीय
कविता पाठ में रीनू प्रथम, ख़ुशी द्वितीय, निधि तृतीय
प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स में सवान प्रथम, विरु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया व नकद राशि के के रूप में पुरुस्कार हासिल किए.
सांस्कृतिक मामलों के प्रभारी सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। अन्त में डॉ ममता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं महत्वपूर्ण योगदान पर आभार प्रकट किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी चरणों में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
|