Events and Activities Details
Event image

National sports day


Posted on 31/08/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय पी.जी. कॉलेज इसराना में खेल गतिविधियों का आयोजन इसराना, 29 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय पी.जी. कॉलेज, इसराना में विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों के लिए थ्री-लेग रेस, बैडमिंटन मैच एवं जिम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं महिला स्टाफ सदस्यों के लिए टेबल टेनिस मैच तथा फैकल्टी बनाम विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल का मैत्रीपूर्ण मैच भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री हरि ओम जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा खेलों को स्वस्थ जीवन एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम का संयोजन श्री लविन दहिया जी एवं श्री बलेंदर गुलिया जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना से परिपूर्ण वातावरण में हुआ।