| Events and Activities Details |
Khelo India Samvaad
Posted on 27/08/2026
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, इसराना में 27 अगस्त 2026 को खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव वेबेक्स के माध्यम से संबोधन भी दिखाया गया।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुरजीत देशवाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरि ओम जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन माय भारत पोर्टल कन्वीनर मिस भाविका, स्पोट्र्स इंचार्ज सरीन, NSS इंचार्ज लविन दहिया जी एवं NCC अधिकारी डॉ. बलेंद्र गुलिया द्वारा किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
|