| Events and Activities Details |
Road safety awareness test
Posted on 31/08/2026
सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन
इसराना, 31 अगस्त 2026: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना (पानीपत) में Traffic Interpretation Centre/Road Safety के अंतर्गत आज सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इस प्रतियोगिता का आयोजन Traffic Interpretation Centre/Road Safety की कन्वीनर सुश्री नैन्सी के मार्गदर्शन एवं संयोजन में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों से यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जैस्मिन (बी.ए. प्रथम वर्ष) एवं निखिल (अंतिम वर्ष) ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान मोनिका (एम.एससी. अंतिम वर्ष) ने हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य डॉ. हरिओम, कन्वीनर सुश्री नैन्सी, महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
|