News Details
News image

Induction programme 2026-2027


Posted on 03/09/2026

*प्रेस नोट* *राजकीय महाविद्यालय इसराना में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित*। आज़ दिनाँक *01 सितम्बर 2026* को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना में सांस्कृतिक मामले कमेटी के तत्वाधान में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों, योजनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ हरि ओम जी द्वारा किया गया। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित उपस्थिति, समय-प्रबंधन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्टॉफ सचिव सुनील कुमार ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अवसर भी उपलब्ध करवाता है जिनमें भाग लेकर सभी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैँ. इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान विभिन्न विभागों एवं समितियों के प्रभारी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति योजनाओं, एन. एस. एस., एन. सी.सी., खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, पुस्तकालय, अनुशासन, विद्यार्थी कल्याण योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं ऑनलाइन पोर्टल से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम के दौरान अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को शिक्षकों के समक्ष रखा, जिनका आवश्यक समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ सदस्यों ने सभी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने भी महाविद्यालय द्वारा आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए महाविद्यालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रॉक्टर डॉ ममता ने इंडक्शन प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए सभी स्टॉफ सदस्यों व छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया व महाविद्यालय के सफल संचालन में सभी छात्र छात्राओं की भागीदारी का भी आह्वान किया. संलग्न : कार्यक्रम के छायाचित्र साभार सुनील कुमार संयोजक, सांस्कृतिक गतिविधियां सुश्री भाविका वाधवा प्रभारी, पब्लिक रिलेशन्स डॉ हरि ओम प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना