News Details
News image

Patriotism and Festivity: Independence Day and Hariyali Teej Celebrations


Posted on 15/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति राजकीय महाविद्यालय, इसराना में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत NSS द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर भाषण एवं कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. हरिओम, NSS अधिकारी प्रो. लविन दहिया एवं NCC अधिकारी डॉ. बलेंद्र गुलिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुश्री सुषमा के मार्गदर्शन में हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा कविता पाठ एवं मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। कविता पाठ में प्रथम स्नेहा (बी.ए. द्वितीय वर्ष), द्वितीय खुशी (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं तृतीय रीनू (बी.ए. द्वितीय वर्ष) रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम सुहानी, द्वितीय सलोनी एवं तृतीय सोनी, तीनों बी.ए. अंतिम वर्ष की छात्राएँ रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में IQAC के सदस्यों एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग एवं गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।