| News Details |
Digital India and Rural employment speech competition
Posted on 05/09/2026
प्रेस नोट
‘डिजिटल इंडिया और ग्रामीण उद्यमिता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इसराना (पानीपत) में प्राचार्य डॉ. हरि ओम के कुशल मार्गदर्शन में प्लेसमेंट सेल एवं इतिहास विषय समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘डिजिटल इंडिया और ग्रामीण उद्यमिता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विषय समिति के संयोजक डॉ. संदीप द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डिजिटल इंडिया, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं से संबंधित अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका श्री दिनेश कुमार, श्रीमती ममता एवं श्रीमती पूनम ने निभाई। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों के विषय-ज्ञान, प्रस्तुतीकरण, भाषण शैली, तर्क एवं विषय की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्ष एम.ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान स्नेहा बीए. द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पूजा बीए. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. हरि ओम ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल तथा समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से उपलब्ध रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्लेसमेंट सेल के प्रभारी श्री नसीब ने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के साथ-साथ उद्यमिता के नए अवसरों से परिचित करवाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का विकास करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
|